स्वतंत्रता दिवस पर बदलेगा मेट्रो का शेड्यूल, लाल किले के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन, जान लें पूरी डिटेल
mahendra india news, new delhi
देश भर में शनिवार को आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों के लिए खास व्यवस्था की है। इस दिवस को लेकर लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होने वाले आमजन की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य वक्त से काफी पहले, यानी सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार इस कदम का उद्देश्य विशेष अतिथियों, आमंत्रित मेहमानों और आम लोगों को वक्त पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में सहायता करना है. हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के आसपास बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में मेट्रो सबसे सुविधाजनक ट्रांसपोर्टेशन होता है।
DMRC के अनुसार 15 अगस्त को उसके पूरे नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. रेगुलर टाइमिंग लागू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. इसके बाद सेवाएं अपने सामान्य शेड्यूल के अनुसार चलेंगी.
इस व्यवस्था का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो सुबह-सुबह लाल किले पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनना चाहते हैं.
QR टिकट आमंत्रित मेहमानों के लिए विशेष
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों और आमंत्रित लोगों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं. DMRC दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रक्षा मंत्रालय को लगभग 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट उपलब्ध कराए हैं.
इसके अलावा जिन लोगों के पास रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैलिड फिजिकल एंट्री पास होगा, उन्हें कुछ तय मेट्रो स्टेशनों पर विशेष QR टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे. इन टिकटों के जरिए की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय DMRC को भुगतान करेगा.
लाल किले के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन
अगर आप स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए लाल किले जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए सबसे सुविधाजनक मेट्रो स्टेशन ये होंगे:
लाल किला मेट्रो स्टेशन
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन
दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन
