home page

SIRSA शिवपुरी में मिलेगा मिनरल वाटर, श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के आह्वान पर आगे आए समाजसेवी

 | 
Mineral water to be available in Shivpuri, Sirsa; social workers step forward following an appeal by Gobind Kanda, the chief caretaker of Shri Baba Tara Kutia

Mahendra india news, new delhi
सिरसा शिवपुरी के आधुनिकीकरण और सौंदर्यकरण के लिए पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा एवं श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के आह्वान पर सामाजिक संस्थाएं और समाज सेवी आगे आ रहे हैं। बैकुंठ धाम - मुक्ति धाम को पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के निर्देश पर गोबिंद कांडा ने दिव्य - भव्य रूप दिया। वहीं अब एक कदम और बढ़ाते हुए शिवपुरी में आने वाले सभी लोगों के लिए दो फ्रिज स्थापित किए गए हैं। हर समय यहां पर आने वालों को स्वच्छ एवं शीतल मिनरल पानी उपलब्ध रहेगा। इस सेवा की शुरुआत आज समाजसेवी दानी सज्जनों की उपस्थिति में श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने की। उन्होंने सामाजिक - धार्मिक कार्यों पर उंगली उठाने वालों को नसीहत भी दी।


इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने बताया कि सिरसा की शिवपुरी में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी परिसर में दो शीतल जल फ्रिज की सेवा शुरू की गई है, जिससे सभी को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। आने वाले समय में दो और फ्रिज की सेवा भी शुरू की जाएगी, ताकि पेयजल की व्यवस्था और बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि एक फ्रिज की सेवा हुडा सेक्टर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के प्रधान अशोक बासल एवं अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट (रोटी बैंक) के प्रधान प्रवीण महिपाल के सहयोग से शुरू की गई है। साथ ही उद्योगपति राजेंद्र सुधा की ओर से 100 पेटी पानी की सेवा भी प्रदान की गई है। सिरसा की समाजसेवी संस्थाओं और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दो और फ्रिज स्थापित करने की स्वीकृति दी है। जिन्हें शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा।
                         

गोबिंद कांडा ने शिवपुरी में जनहित एवं समाजसेवा के कार्य में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिवपुरी सभी की सांझी है। यहां कोई बड़ा छोटा नहीं। सभी लोग अपना सहयोग इस शिवधाम में दें। शिवपुरी में शिवमन्दिर और अति प्राचीन काली माता मंदिर को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। सिरसा के समाजसेवियों द्वारा शीतल जल सेवा उपलब्ध करवाना एक सराहनीय पहल है। भविष्य में अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को पेयजल की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह शीतल जल सेवा मानवता, परस्पर सहयोग और समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बनी है। आगे भी जनसहयोग से सिरसा में कुछ अन्य सामाजिक प्रकल्प शुरू किए जाएंगे जिनसे शहरवासी लाभान्वित होंगे।

WhatsApp Group Join Now


                       

समाजसेवी गोबिंद कांडा ने सिरसा के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में नुक्ताचीनी करने वालों को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य किसी एक व्यक्ति विशेष के लिए नहीं होते बल्कि संपूर्ण समाज के हित के लिए होते हैं। ओछेपन की राजनीति वे नहीं करते, न ही किसी को करनी चाहिए। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप, प्रवीण महिपाल, अनिल सर्राफ, शिव जैन, सतीश हिसारिया, महाराजा अग्रसेन स्कूल चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अश्वनी बांसल, दीनदयाल कंदोई एडवोकेट, नगर पार्षद राजन शर्मा, पार्षद मुकेश रोहिल्ला, नवधीश गर्ग, ब्राह्मण सभा के प्रधान सुशील शर्मा, एडवाकेट अशोक गोयल, सीए शेखर, हैप्पी जिंदल, प्रदीप गर्ग, सूरज भान, गोबिंद कंदोई, भीम सिंगला, प्रधान अग्रवाल सभा संजय साहुवाला, पवन साहुवाला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।