home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में टूटी माइनर, 12 एकड़ में मूंगफली व धान की फसल जल मग्न

 | 
Minor canal breaches in Nathusari Chopta area; groundnut and paddy crops across 12 acres submerged

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव निर्बाण के समीप मंगलवार रात्रि को गुडिया खेड़ा माइनर टूट गई। माइनर के टूटने से मूंगफली व धान की 12 एकड़ मेें फसल डूब गई। माइनर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मिली। जिस पर गुडिया खेड़ा माइनर को पीछे से बंद करवा दिया गया है। इसी के साथ माइनर को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण माइनर टूटी है। सिंचाई विभाग के अधिकारी समय पर ध्यान देते तो माइनर नहीं टूटती।


जानकारी के अनुसार निर्बाण के पास गुडिया खेड़ा माइनर में मंगलवार रात्रि को करीबन 12 बजे अचानक टूट गई। जिससे गुड़िया खेड़ा माइनर के पास लगते राजकुमार सिंवर ओर आत्मा राम कसवाँ के खेतों में करीब 12 एकड़ में खड़ी मूंगफली व धान की फसल जल मग्न हो गई । किसानों ने बताया कि रात माइनर टूट गई जिससे उनकी फसल जल मग्न हो गई और जिन किसानों की बारी आगे है उनके खेत सूखे ही रह गए।  

सिंचाई विभाग द्वारा पीछे से नहर को बंद करवा कर दरार को पाटने का काम शुरू किया जाएगा ।  ग्रामीणों का कहना है कि बार बार नहर टूटने से उनकी फसलें खराब हो जाती है इस फसल खराबे का मुआवजा दिया जाए ओर जिन किसानों की बारी थी उनमें सिंचाई नहीं हो पाई, उसकी भरपाई की जाए ।

WhatsApp Group Join Now