home page

दड़बा कलां में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने किया

 | 
MLA Bharat Singh Beniwal inaugurated the block-level sports competition in Dadba Kalan

mahendra india news, new delhi

नाथुसरी चोपटा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बा कलां (स्कूल कोड 2904) में  नाथूसरी चौपटा खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 20 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 20 से 22 जुलाई तक छात्राओं तथा द्वितीय चरण में 23 से 25 जुलाई तक छात्रों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

दोनों वर्गों में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐलनाबाद के विधायक चौधरी भरत सिंह बेनीवाल ने शुभारंभ किया।  उन्होंने शुभारंभ अवसर पर कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल प्रतियोगिता में हार जीत को मायने नहीं रखती, प्रतियोगिता में भाग लेकर सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही सबसे बड़ी जीत होती है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत दड़बा कलां की सरपंच संतोष बेनीवाल, खंड शिक्षा अधिकारी  सतबीर सिंह डिडारिया, खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी  उमेद ढाका, जोनल सचिव खेल  शिशपाल ढाका, सहायक नोडल  हनुमान (डी.पी.ई.), विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिगण तथा पवन कुमार (डी.पी.ई.) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

प्रतियोगिता में खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित अनेक खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें नाथूसरी चौपटा खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। उद्घाटन दिवस पर छात्राओं के जोश, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। पवन कुमार , भोलू राम, रोहतास कुमार श्री भगवान, महावीर, दमन प्रीत, मनोज कुमार, सुधीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।