चीन में शानदार प्रदर्शन कर लौटे मोहित डूडी का स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में भव्य स्वागत
mahendra india news, new delhi
अरनियावाली (SIRSA): स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अरनियावाली में विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से विद्यालय के छात्र मोहित डूडी का हार्दिक अभिनंदन किया गया। मोहित डूडी विद्यालय का12वीं कक्षा का विद्यार्थी है। हाल ही में उसने चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित सम्मान
समारोह में मोहित डूडी को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में भीम सिंह डूडी, चतरभुज डूडी, देवीलाल खोथ, भागाराम गहलोत, बनवारी लाल खोथ, निहाल सिंह खोथ, कुलवंतो बेनीवाल, मैनपाल सिहाग तथा धर्मपाल शरण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. रामकृष्ण खोथ ने कहा कि मोहित डूडी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने मोहित डूडी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा डूडी परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रामकृष्ण खोथ ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
