home page

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी, अभी तक 17 जिलों में हुई वर्षा; कई शहरों में यलो अलर्ट

 | 
Monsoon pace slows in Haryana; rainfall recorded in 17 districts so far; 'Yellow Alert' issued for several cities

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मानसून की बरसात कई जिलों में नहीं हुई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। मानसून की चाल धीरे होने के कारण अभी उसके छाने की परिस्थितियां बन रही है। प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को 17 जिलों में बरसात हुई।

करनाल और गुरुग्राम में सबसे अधिक बरसात रिकार्ड दर्ज किया गया। 8 जुलाई आज बुधवार को भी हरियाणा प्रदेश के 9 जिलों में तेज बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 जुलाई तक बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम पूर्वानुमान 
हरियाणा प्रदेश में मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार, भटिंडा तक बनी हुई है। अरबसागर में एक डिप्रेशन बनने से अनुकूल परिस्थितियां के कारण मानसून के आगे बढऩे की संभावना है जिससे मानसूनी हवाओं तथा राजस्थान पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हरियाणा प्रदेश में 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बरसात की संभावना बन रही है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा वातावरण में नमी की अधिकता बने रहने की संभावना है ।