home page

हरियाणा प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय, होगी जबरदस्त बरसात, अलर्ट जारी

 | 
Monsoon reactivated in Haryana; heavy rainfall expected; alert issued

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून सक्रिय है। इससे जगह जगह बरसात हो रही है। मौसम में आज रविवार के दिन भी बदलाव रहेगा। इससे जगह जगह बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी, डिगा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाओं की सक्रियता 10 अगस्त तक ज्यादा बने रहने की संभावना  है तथा बाद में मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर थोड़ा नीचे जाने की संभावना बन रही है जिससे सक्रियता में कमी आने की संभावना है।

इससे आज रविवार यानि 9 अगस्त व 10 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
परंतु 11 व 12 अगस्त को राज्य में आंशिक बादल व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की  बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। 
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

WhatsApp Group Join Now