Monsoon Updates: हरियाणा में इस दिन हो सकती है मानसून की एंट्री, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Jun 6, 2024, 15:07 IST
| 
केरल के बाद तेलंगाना और गोवा में भी प्रवेश कर चुका है। वहीं मानसून के आगे बढ़ने के साथ महाराष्ट्र के मुंबई शहर में भी बारिश देखने को मिली है। मानसून की तेज रफ्तार को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में भी जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है।
मौसम विभाग के जानकारों की मानें मानसून 15 जून तक पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा, फिर 25 जून तक मध्यप्रदेश और गुजरात को कवर करते हुए 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा में भी एंट्री कर लेगा और झमाझम बारिश के साथ लोगों को गर्मी से निजात दिलाएगा। ऐसे में हरियाणा दिल्ली और पंजाब राजस्थान के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने के आसार है।