home page

Monsoon Updates: दिल्ली-NCR में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

 | 
 Monsoon Updates: दिल्ली-NCR में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
Monsoon Date for Delhi-NCR : पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने अपना रौंद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए थोड़ी अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में मॉनसून को लेकर कई भविष्यवाणी की है।  मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून अंडमान निकोबार तक पहुंच चुका है। 

इस महीने के आखिरी दिन यानि 31 मई को या फिर 1 जून को मॉनसून केरल में दाखिल हो सकता है। आईएमडी की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के शहरों में मॉनसून 30 जून तक दस्तक दे सकता है।

इन राज्यों में भी इस बार मॉनसून के दौरान पिछले कुछ साल की तुलना में अधिक बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं यूपी में 18 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। विभाग का कहना है कि लखनऊ में 23 से 25 जून के बीच मॉनसून की पहली बारिश होने का अनुमान है। 

वहीं बिहार में मॉनसून 15 जून तक पहुंच सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून, राजस्थान में 25 जून से 30 जून, महाराष्ट्र में 10 जून तक और छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है। बता दें कि इन दिनों पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू से परेशान है।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। यही स्थिति हरियाणा, यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश की भी बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग की भविष्यवाणी से अब मौसम में जल्द ही बदलाव होने की उम्मीद है। अगर मानसून दिल्ली में इस तारीख तक दस्तक देता है तो ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 

WhatsApp Group Join Now