home page

SIRSA में मोनू गैंग शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी की वारदातें कबूलीं

 | 
Monu Gang'—a notorious gang of thieves—busted in Sirsa; six accused arrested, 11 incidents of theft confessed to

Mahendra india news, new delhi    

सिरसा। बीती रात्रि एंटी व्हीकल थेप्ट स्टाफ की पुलिस टीम ने चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने सक्रिय मोनू गैंग शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर सिरसा और आसपास के इलाकों में चोरी की 11 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

SIRSA SP दीपक सहारन ने बताया कि रिमांड के दौरान चोर गिरोह से कई और मामलों का खुलासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया की जिला भर में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एवीटी स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर गिरोह के छह सदस्यों को काबू किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, जगपाल उर्फ हैप्पी, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदु, वीरेंद्र कुमार उर्फ बेदी, योगेश उर्फ मोनू निवासी गांव धनूर तथा योगराज उर्फ योगा निवासी झोरड़नाली, ढाणी बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ढाणी बिलासपुर निवासी दर्शन कुमार ने शिकायत दी थी कि 26 दिसंबर 2025 को वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था। अगले दिन लौटने पर घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर से सोने-चांदी के जेवर, 10 हजार रुपये की नकदी और अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी हो चुका था।

WhatsApp Group Join Now

इस शिकायत पर थाना सदर सिरसा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान एवीटी स्टाफ ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में योगराज उर्फ योगा ने शहर, सदर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की 11 वारदातें करना स्वीकार किया। जबकि बलविंदर सिंह उर्फ बिंदु, वीरेंद्र कुमार उर्फ बेदी के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के एक-एक मामले दर्ज होने पाए गए है ।

 पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त व चोरीशुदा मोटरसाइकिल,सोने की अंगूठी व दो सिलेंडर बरामद हुए है । उन्होंने ने कहा कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।