home page

मूट कोर्ट प्रतियोगिताएँ छात्रों को न्यायालयीन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं

 | 
Moot court competitions provide students with practical experience of the court process

mahendra india news, new delhi
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के विधि विभाग की 2 मूट कॉर्ट टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते बेस्ट मेमोरियल अवॉर्ड प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं शोध क्षमता को सुदृढ़ करती हैं तथा विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती हैं। टीम इंचार्ज डॉ. विकास पूनिया ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएँ छात्रों को न्यायालयीन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं और उन्हें एक सक्षम एवं आत्मविश्वासी विधिक पेशेवर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।


इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के अध्यक्ष डॉ रोहतास ने बताया कि बी आर सी एम लॉ कॉलेज भिवानी द्वारा आयोजित नेशनल मूट कोर्ट कंपटीशन में भाग लेते हुए बेस्ट मेमोरियल अवॉर्ड प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टीम ने अपने उच्च स्तर के विधिक शोध, सशक्त तर्कों एवं प्रभावशाली ड्राफ्टिंग कौशल के आधार पर यह सम्मान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास पूनिया के नेतृत्व में प्रथम टीम में बीए.एलएल.बी छठवें सेमेस्टर की छात्रा मंजीत कंबोज तथा प्रीति एवं एलएल.बी. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा प्रियल शामिल रहे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट शोध एवं मेमोरियल लेखन कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया।

दूसरी टीम में बीए.एलएल.बी  छठवें सेमेस्टर की छात्रा आन्या तथा ज्योति एवं बीए. एलएल.बी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा रीतिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अशोक कुमार मक्कड़, डीन, विधि संकाय, सीडीएलयू, सिरसा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बलबीर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, भिवानी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एस. के. सिन्हा, डायरेक्टर, बीआरसीएम एवं एस. के. शुक्ला ,प्राचार्य, बीआरसीएम लॉ कॉलेज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsApp Group Join Now


इस उपलब्धि पर परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह, विधि विभाग के समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने इस सफलता पर टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।