home page

राजेंद्रा इंस्टिट्यूट SIRSA में हवन से हुआ मां सरस्वती पूजन, बसंत पंचमी पर वातावरण हुआ भक्तिमय

 | 
Mother Saraswati was worshipped with havan at Rajendra Institute Sirsa, the atmosphere became devotional on Basant Panchami

mahendra india news, new delhi
 बसंत पंचमी पर राजेंद्रा इंस्टिट्यूट में विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना के लिए हवन एवं पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन की पवित्र अग्नि से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य, संस्थान की उन्नति तथा समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Mother Saraswati was worshipped with havan at Rajendra Institute Sirsa, the atmosphere became devotional on Basant Panchami

विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने पूरे श्रद्धाभाव से इस पावन अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता, मैनेजमेंट सदस्य अंजलि गुप्ता, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा, काउंसलर एकता कालरा, राजेंद्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या कुलविंद्र कौर, डॉ. राम, कुलवंत सिंह, परवरिश कंबोज, धीरज कंबोज,  हरजीत कौर, परविंद्र कौर सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से हवन में आहुतियां डाली एवं मां सरस्वती पूजन में भाग लिया।

Mother Saraswati was worshipped with havan at Rajendra Institute Sirsa, the atmosphere became devotional on Basant Panchami

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं और उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में शांति, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

WhatsApp Group Join Now