Mousam Alert: हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में भी अलर्ट, देखें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

 | 
 Mousam Alert: हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में भी अलर्ट, देखें मौसम विभाग की ताजा अपडेट
Mousam Alert: हरियाणा में शुक्रवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे पहले मानसून की एंट्री पंजाब और हिमाचल में हो गई है। मानसून आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को पूरी तरह से कवर करेगा। मौसम विभाग ने इन तीनों जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD चंडीगढ़ ने अगले ढाई घंटे में हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। GT बेल्ट पर पड़ने वाले जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और पंजाब बॉर्डर से लगते कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पानीपत, करनाल, रोहत में बारिश शुरु हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही लोक निर्माण विभाग ने फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी है। फील्ड स्टाफ को अब बरसात खत्म होने तक छुटि्टयां नहीं मिलेगी। PWD कर्मियों को अगले ढाई महीने तक केवल आपातकालीन स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी।

इन आदेशों के बाद PWD के कनिष्ठ अभियंता समेत सुपरवाइर, पोकलेन, डोजर, रोबोट, जेसीबी ऑपरेटर, बेलदार को हर वक्त सड़क पर तैनात रहना होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा समीक्षा बैठक के बाद विभाग ने सभी चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को इसे लेकर आदेश जारी कर दिए है।

पंजाब के सभी जिलों में अलर्ट

वहीं पंजाब के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल के 3 जिलों में येलो अलर्ट

उधर, हिमाचल में लगातार 6 दिन बारिश का अलर्ट है। 3 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चंबा, कांगड़ा और कुल्लू शामिल है। किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट है।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से नीचे

2 दिन से हुई बारिश और हवा चलने के कारण हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री के नीचे है। शुक्रवार को सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान फरीदाबाद का 24.3 दर्ज किया गया।

भिवानी में महिला की करंट से मौत

भिवानी के हसान गांव में महिला शर्मिला को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह खेत में बना ट्यूबवैल चलाने गई थी। वहां बारिश के बाद जलभराव से ट्यूबवेल की तार में करंट आ रहा था। जिस वजह से महिला तार से चिपक गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने बिजली लाइन बंद की। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

नूंह में पानी के गड्‌ढे में डूबने से बच्चे की मौत

नूंह के पिनगवां कस्बे में ईदगाह के समीप शुक्रवार को 7 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की पहचान जावेद पुत्र सलीम निवासी पिनगवां के रूप में हुई है। सात साल का मासूम सुबह करीब 9 बजे घर से थोड़ी दूर अपने बहन भाइयों के साथ खेलने गया था।

जहां पर वह गड्ढे में भरे हुए पानी में नहाने के लिए कूद गया। गड्ढे की गहराई करीब आठ फीट बताई जा रही है। बच्चा इसमें डूब गया। गड्‌ढे में बरसाती पानी भरा हुआ था।

हिमाचल में मलबे में दबी 6 गाड़ियां, पुल को खतरा

हिमाचल में पहली बारिश ने शिमला और सोलन में तबाही मचा दी। ​​​​​सोलन के कुनिहार में हैवी रेन के बाद गंभर पुल को फिर से खतरा पैदा हो गया। वहीं शिमला के भट्टाकुफर-आईएसबीटी बाइपास, चुरट नाला और ढली टनल के समीप एक स्कूल के पास में 6 गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं। कुनिहार-नालागढ़ स्टेट हाईवे के अलावा क्षेत्र की आधा दर्जन ग्रामीण सड़कें भी बंद हो गई है।


 

News Hub