home page

एमएसजी महा रहमोकरम माह: बीमारों के लिए उम्मीद बने पूज्य गुरु जी, अपनी कमाई से करवा रहे हैं फ्री इलाज

 | 
MSG Maha Rahmokaram Month: Revered Guru Ji becomes a hope for the sick, providing free treatment with his own earnings

mahendra india news, new delhi
 पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी महा रहमोकरम माह की खुशी में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा अपनी नेक और मेहनत की कमाई से जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का संपूर्ण खर्च स्वयं पूज्य गुरु जी की ओर से वहन किया जा रहा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बिना किसी बोझ के बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से आयोजित इन शिविरों में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी पूर्णत: निशुल्क दी जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सिरसा में निसंतान दंपतियों (महिला एवं पुरुष) की जांच को लेकर विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिल्ली से पहुंचीं विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. राजेश गुलिया, डॉ. मोनिशा तथा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु सिंगला ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान निसंतानता से जुड़ी समस्याओं की जांच कर मरीजों को उचित परामर्श दिया गया और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया की जानकारी भी प्रदान की गई।

वहीं शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सिरसा परिसर में शेड के नीचे पुरुषों के लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया। इसमें डॉ. कुलभूषण, डॉ. संदीप भादू व डॉ. प्रदीप ने हृदय गति रुकने की स्थिति में तुरंत दी जाने वाली जीवन रक्षक सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

WhatsApp Group Join Now

प्रशिक्षण के दौरान इससे संबंधित जागरूकता वीडियो भी दिखाई गई। इसके अलावा एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, स्वस्थ दिनचर्या और संतुलित जीवनशैली को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक उपचार अपनाकर कई रोगों से बचाव संभव है। मरीजों ने डेरा सच्चा सौदा और पूज्य गुरु जी द्वारा किए जा रहे इन मानवता भलाई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।