home page

बारिश के बाद सिरसा शहर में जलभराव की स्थिति का नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप ने किया निरीक्षण, इन जगह पर जलभराव

 | 
news

mahendra india news, new delhi

सिरसा में मंगलवार को झमाझम बरसात हुई। इस बरसात से कई जगह पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के साथ विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया तथा जल निकासी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अरोड़वंश चौक स्थित एसटीपी प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जलभराव की समस्या का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर वार्ड नं. 31 की पार्षद अन्नू मल्होत्रा जी भी उपस्थित रहीं।

शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर परिषद की पूरी टीम लगातार मैदान में रहकर जलभराव की समस्या के समाधान में जुटी हुई है, ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सिरसा में हुई मूसलाधार बारिश। 
बारिश से मौसम हुआ सुहावना। 
तापमान में आई गिरावट। 
बारिश होने की वजह से सिरसा शहर में जलभराव हुआ। 
सिरसा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाटा कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, जनता भवन रोड, बाल भवन रोड, परशुराम चौक, शिव चौक सहित कई जगहों पर जलभराव हुआ।