नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने किया योग शिविर के 9वें दिन का शुभारंभ
सिरसा। योग गुरु स्वामी रामदेव के निर्देशानुसार पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास के अंतर्गत चौ. देवीलाल चिल्ड्रन पार्क, नजदीक आॅटो मार्केट, सिरसा में 9 मई से 24 मई तक सुबह 5.15 बजे से 7.15 बजे तक 16 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समिति के महासचिव विरेंद्र नागपाल ने बताया कि शिविर के 9वें दिन नगर परिषद चैयरमैन वीर शांति स्वरूप व राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल फूलकां के प्रिंसीपल देवकी नंदन कौशिक ने दीप प्रज्जवलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि वीर शांति स्वरूप ने महर्षि वाल्मीकि के दस सूत्रों के बारे व योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। देवकी नंदन कौशिक ने भी योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी रामदेव जी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। शिविर के 9 दिनों में राज्य प्रभारी हरियाणा चंद्रपाल योगी ने योग व आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया, ताकि आप स्वस्थ व निरोग रह सकें। उन्होंने योग क्रियाएं, आसन जैसे मंडुक्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, चक्रासन तथा प्राणायाम कपाल भाति, अनुलोम, विलोम, ब्राहम्री का अभ्यास व ध्यान करवाया तथा प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
सह राज्य प्रभारी हरियाणा कुमार विनोद आर्य ने प्राणायाम, अलोम-विलोम, कपाल भाति, भस्त्रिका का अभ्यास करवाया व गीत द्वारा साधकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महासचिव विरेंद्र नागपाल ने हास्य आसन, ताली का अभ्यास करवाया। जिला प्रभारी जयप्रकाश ने साधकों को गिलोय के काढे का प्रसाद वितरण किया। शिविर में मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, खैरातलाल, विजय कुमार, महिंद्र, देवीलाल, पदम, श्यामलाल, सुशील, रमेश सेठी, राजकुमार निजात, कुलवंत सेठी, राकेश, सरोज बाला, ज्योति, बेबी गरिमा, सरोज, पूनम, सुमन, जोगिंद्र इत्यादि ने भाग लिया। शिविर के समापन पर मुख्यातिथि ने सभी साधकों को प्रसाद वितरित किया।
