home page

हरियाणा प्रदेश में निकाय चुनाव का कर दिया ऐलान: तीन निगमों के लिए इस दिन होगा चुनाव, 13 को आएगा परिणाम

 | 
Municipal elections announced in Haryana: Elections for three corporations will be held on this day, results will be declared on the 13th
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों को लेकर निकाय चुनाव को लेकर है। प्रदेश में निकाय चुनाव की सोमवार को घोषणा कर दी गई है। घोषणा के साथ ही प्रदेश हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। बता दें कि प्रदेश के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई को होंगे।

चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने कहा कि नगर निगम चुनाव ईवीएम से ही होंगे। वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं होगा।
निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका एलान किया। निगम मेयर के लिए 30 लाख खर्च सीमा तय की गई है। मेंबर के लिए यह 7.50 लाख रुपये है।  

जानकारी के अनुसार बता दें कि निकाय चुनाव को लेकर नामांकन 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक होंगे। स्क्रूटनी 27 अप्रैल को होगी। नामांकन वापिस की अंतिम तिथि 28 अप्रैल होगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। चुनाव 10 मई को होंगे। पुन: मतदान की जरूरत पड़ी तो वह 12 मई को होंगे। 13 मई को परिणाम आएंगे।

WhatsApp Group Join Now