रेलवे स्टेशन पर हत्या युवक पर ताबड़तोड़ चाकू मार युवक की कर दी हत्या, तीन अन्य युवक हुए घायल
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हिसार जिला से हैं। हिसार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम करीबन साढ़े 7 बजे 18 साल के करण सिंह की कुछ युवकों ने चाकू से मारकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावारों ने उसके 3 साथियों गांव जाखोद खेड़ा निवासी मोनू, राहुल व शुभम को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी को जीआरपी थाना पुलिस टीम जिला सामान्य अस्पताल लेकर गई वहां पर करण सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विशाल ने बताया कि करण आईटीआई का छात्र था। शुभम, मोनू और राहुल 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि दोनों पक्ष के लोग सालासर से ट्रेन में हिसार आ रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में किसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। हिसार के निवासी एक पक्ष से युवकों ने अपने साथियों को रेलवे स्टेशन हिसार के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बुला लिया। वहां रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज ब्रिज पर हमला बोल दिया। जीआरपी थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों की तलाश कर रही है।
