home page

हरियाणा के गांव में हत्या: जलघर में मिला युवक का सिर कटा शव, खून से सनी कस्सी भी बरामद

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में रोहतक जिला से हैं। जिले के गांव इस्माईला में जलघर में एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। इससे हडक़ंप मच गया। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव के ही 9बी निवासी 33 साल के नीरज नाम के युवक के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि कुछ अज्ञात लोगों ने नीरज की कस्सी से हमला मर्डर किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह के समय जब पब्लिक हेल्थ कर्मचारी पानी सप्लाई करने के लिए डिग्गी पहुंचे तो खून से लथपथ शव पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि नीरज रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तक घर पर था। इसके बाद वो बाहर गया और सुबह तक वापस नहीं लौटा। स्वजनों को सोमवार सुबह उसकी हत्या की खबर मिली। 


पुलिस के मुताबिक नीरज की कस्सी से हत्या करने वाले 2 से 3 हो सकते हैं । वो जान बचाने के लिए जलघर की और दौड़ा होगा। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर कस्सी वापस मकान मालिक के घर के बाहर ईंटों में रख दी। हत्यारे गांव के ही मान कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस एरिया में घरों और आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now