home page

SIRSA में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, युवती व उसका भाई गिरफ्तार

 | 
Murder of youth in Sirsa over a love affair solved; woman and her brother arrested

Mahendra india news, new delhi

सिरसा। सदर थाना क्षेत्र के गांव मौजदीन कसाबा माइनर में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक युवती और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को गांव मौजदीन कसाबा माइनर के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था।

शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान राजस्थान के फेफाना निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका चचेरा भाई अंकित 25 जुलाई से लापता था। 28 जुलाई को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुई शव की तस्वीर देखकर वह सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां शव की पहचान अंकित के रूप में हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार अंकित के शरीर पर चोटों के कई निशान थे।शिकायत में आरोप लगाया गया कि अंकित गांव जमाल निवासी ममता से फोन पर बातचीत करता था, जिससे युवती के परिजन उससे रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश के चलते अंकित की हत्या कर शव को कसाबा माइनर के पास फेंक दिया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर गांव जमाल निवासी ममता रानी और उसके भाई राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जबकि राकेश कुमार को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रिमांड के दौरान घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हत्या में संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now