home page

मसूरी में गर्मी के मौसम में मसूरी की खूबसूरती देखने के लायक, क्यों मसूरी बेहद ही खास

 | 
news

mahendra india news, new delhi
चिलचिलाती धूप से परेशान लोग मसूरी के लिए निकल पड़ते है

देश के उत्तराखंड में पड़ती मसूरी, यह पहाड़ों की रानी प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज है। मसूरी का प्राकृतिक नजारा पहाड़ों पर नदियों का सैलाब देखने को मिलता है। बता दें कि गर्मी के मौसम में बेहद ही खास होता है। चिलचिलाती धूप से परेशान लोग मसूरी के लिए निकल पड़ते हैं। यह गंगोत्री का प्रमुख द्वार भी है।


देहरादून से है 35 किलोमीटर की दूरी
मसूरी में सालभर लोग आते जाते रहते हैं। मसूरी राजधानी देहरादून से 35 किलोमीटर दूर स्थित है। मसूरी बेहद ही खास ग्रीष्मकालीन पर्यटन स्थल है। पर्वतीय आकर्षण स्थल की ऊंचाई समुद्र तल से 2005 मीटर है। पर्वतीय आकर्षण और प्राकृतिक सुंदरता के कारण मसूरी एक परी महल की तरह लगता है।



यह मसूरी में आकर्षण का केंद्र
मसूरी में लैंडोर
मसरी से लैंडोर पड़ता है करीब 7 किलोमीटर दूर पर। इस प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ शांति के लिए भी बेहद ही खास स्थल है। लैंडोर की खूबसूरती और आकर्षण को निहारा जा सकता है। बता दें कि अंग्रेजों के जमाने में अंग्रेजों द्वारा मसूरी मुख्य आकर्षण स्थलों में एक था। अंग्रेज शासक यहां के हिल स्टेशन पर गुजारा करते थे।

मसूरी लेक
मसूरी लेक मसूरी शहर से करीब छह किलोमीटर पूर्व स्थित है। यह लेक मसूरी जाते समय रास्ते का सबसे खुशनुमा खूबसूरत यहां पर देखने को मिलता है। इस प्राकृतिक आकर्षण के साथ साथ कृत्रिम आकर्षण भी देखने को मिलेगा। यह भी बता दें कि मसूरी लेक को मसूरी के पर्यटन आकर्षण क्षेत्रों में शामिल किया गया। इस लेक की प्राकृतिक खूबसूरती देखने के लिए यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ती रहती है।

मसूरी में लाल टिब्बा
लाल टिब्बा मसूरी का खूब प्रचलित है। यहां करीब डेढ़ किलोमीटर का ट्रेक करके जाना पड़ता है। यहां का आकर्षक और खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इन वादियों के आकर्षण के कारण पर्यटक खूब पसंद करते हैं।  लाल टिब्बा इस क्षेत्र के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। पर्वत की चोटी पर बैठ के प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ

मसूरी में धनौल्टी
मसूरी में पड़ती है धनोल्टी। जो देवदार के जंगलों से घिरा हुआ है। यहां देखने लायक जगहों में बाहरी पानी और जोरांड फाल्स, दशावतार मंदिर, इको पार्क, सुरकंडा देवी मंदिर, हिमालया जैन मंदिर आदि शामिल है। यहां बर्फबारी और घुड़सवारी दो मुख्य आकर्षक बिंदु हैं।यह स्थल शांतिपूर्ण स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर लंबे जंगली ढलान व शांत हवा प्राकृतिक वातावरण कुछ अलग ही होता है। जो आए पर्यटकों का मन मोह लेती है। सुकून भरी छुट्टियां मनाने के लिए इस जगह का दर्जा दिया जाता है।