home page

HARYANA की मंडियों में सरसो की खरीद कल से शुरू, गेहूं की खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू

 | 
HARYANA की मंडियों में सरसो की खरीद कल से शुरू, गेहूं की खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू 

सरसों की कटाई कढ़ाई शुरू हो गई है। किसान सरसों की फसल अनाज मंडी में बेचने के लिए इंतजार रहे है। इसी बीच किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर ये हैं सरसों की खरीद शनिवार यानि 28 मार्च से शुरू होगी। इसी के साथ गेहूं की उपज मंडियों में एक अप्रैल से खरीदी जाएगी। सरसो का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 तथा गेहुं का 2585 रूपये निर्धारित, सरसो की खरीद एमएसपी से अधिक पर हो रही 

सरकारी खरीद पर निजी खरीद भारी, सरसो MSP से 200 से 400 रूपये अधिक पर खरीदी जा रही 

प्रदेश की 400 के लगभग मंडियों में सरकारी खरीद प्रक्रिया होगी शुरू

मंडी में खरीद के लिए किसानों को अब ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ फोटो अपलोड करने पर ही मिलेगा गैट पास : मंडी अधिकारी

बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन के बाद बिकेगी फसल 

मंडी में किसानों के लिए अटल कैंटीन के माध्यम से मात्र 10 रूपये में मिलेगा भोजन, मंडियों में वॉटर कूलर की की गई है व्यवस्था : मंडी अधिकारी