श्याम संग मन भायो, दिवानी मैं शाम की, सज्जन मेरो गिरधारी, जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में', खाटू श्याम जी हैं हारे का सहारा : गोबिंद कांडा
सिरसा। वार्ड नंबर 06 स्थित सुभाष बस्ती में श्री सांवरे के बेटे श्री बाला जी के लाडले मित्र मंडल सिरसा द्वारा श्री श्याम बाबा का जागरण आयोजित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने पूजा-अर्चना के साथ ज्योत प्रज्जवलित कर श्री श्याम बाबा का जागरण की शुरूआत की। आयोजन समिति की ओर से गोबिंद कांडा का कार्यक्रम में पहुुंचने पर स्वागत किया। उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा श्री श्याम प्रभु हर किसी की सुनते है। जो उन्हें स्मरण करता है, उन्हें पुकारता है। बाबा उस पर अवश्य कृपा करते है।
बाबा के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। हारे का सहारा-श्री श्याम प्रभु हमारा इसलिए कहा जाता है कि वे दीन-दुखियों की पीड़ा हरते है, उनकी मदद करते है। कांडा ने कहा कि योग-आध्यात्म और गुरूकुल की सभी महान विद्या और परंपरा सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की देन है। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में विकसित देशों ने भी भारतीय पद्धितियों को आत्मसात करना आरम्भ कर दिया हैं ।
उन्होंने कहा कि खाटू श्याम जी हारे का सहारा हैं। वह अपने भक्तों के दिलों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। यह सब धार्मिक आयोजनों और योग के प्रचार प्रसार से ही संभव हो पाया है। कांडा ने कहा कि धर्मनगरी सिरसा धार्मिक आयोजनों में सर्वोपरि है यह हमारा सौभाग्य है। श्री श्याम बाबा ने वचन पर कायम रहने का अहम सन्देश स्वयं के शीश का दान देकर मानवता को दिया। कांडा ने श्री सांवरे के बेटे श्री बाला जी के लाडले मित्र मंडल सिरसा के आयोजकों की सुन्दर दरबार और उत्तम प्रबन्ध करने का प्रसंशा की।
जागरण में श्याम बंधु दिल्ली, हिमांशी अरोड़ा बठिंडा, गौरी नाथ महाराज खाटू, राजेंद्र गनेरीवाला सिरसा से पहुंचे भजन गायकों ने बाबा का सुन्दर भजन 'हारे का सहारा बाबा श्याम', 'कीर्तन की है रात बाबा', 'श्याम झोली भर दे, ऐसा बना दे मुझे श्याम', 'श्याम संग मन भायो, दिवानी मैं शाम की', 'सज्जन मेरो गिरधारी, जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी' आदि भजन गाये व सुन्दर झांकिया प्रस्तुत की गईं। श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि गोबिंद कांडा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गोबिंद कांडा ने आयोजकों को अपनी तरफ से सहयोग राशि प्रदान किए। श्री सांवरे के बेटे श्री बाला जी के लाडले मित्र मंडल सिरसा के प्रधान ने कहा की गोपाल कांडा परिवार ने सदैव धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए कांडा परिवार के आभारी रहेंगे। इस अवसर पर मुकुल मेहता, राजकुमार महिपाल, संजय गोयल साहुवाला,अशोक गोयल साहुवाला एडवोकेट, रत्न सिंगला, लक्ष्मण गुज्जर, हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव, जॉनी मेहता, राकेश गाबा, सुखमणि सोढी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
