home page

नाथूसरी चौपटा पुलिस ने षड्यंत्र के तहत ब्लैकमेल कर झूठा मामला दर्ज करने के मामले में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार

 | 
Nathusari Chaupata police arrested the accused involved in the case of blackmailing and registering a false case under conspiracy
Mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए सरपंच पद का दुरुपयोग कर षड्यंत्र के तहत ब्लैकमेल करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव जमाल निवासी मोहन लाल पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने 18 जनवरी 2026 को RTI के माध्यम से गांव में हुए विकास कार्यों तथा सरपंच की शैक्षणिक योग्यता के संबंध में डीसी कार्यालय सिरसा एवं सीएम कार्यालय से जानकारी मांगी थी। 


इसी बात से नाराज होकर गांव की महिला सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि तथा अन्य व्यक्तियों ने रंजिश के तहत उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची।शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने गांव की एक महिला को उसका मोबाइल फोन देकर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील बातचीत करने के लिए उकसाया और मीठी-मीठी बातों में फंसाकर उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाने की योजना बनाई। इस साजिश के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 

जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी सुरेंद्र पुत्र भरत सिंह निवासी गांव जमाल को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और इस मामले में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now