home page

sirsa में नेशनल कॉलेज को मिली 13 नए प्राध्यापकों की सौगात जीएनसी में नव नियुक्त प्राध्यापकों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन

National College in Sirsa received 13 new professors. GNC hosted a welcome ceremony to honor the newly appointed professors.
 
 | 
National College in Sirsa received 13 new professors. GNC hosted a welcome ceremony to honor the newly appointed professors.


हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकूला द्वारा महाविद्यालय स्तर पर प्राध्यापकों की नव-नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जिसके अंतर्गत राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा में विभिन्न विषयों में 13 नए प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से लगातार पदोन्नति के चलते स्थानांतरण व रिटायरमेंट की वजह से महाविद्यालय स्टाफ की कमी से जूझ रहा था।

इस नव नियुक्ति से एक तरफ जहां सभी नए प्राध्यापक इस महाविद्यालय में नियुक्ति पाकर प्रसन्न हैं,वही महाविद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों में भी खुशी की लहर है। इस उपलक्ष में प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय स्टाफ समिति के कुशल संयोजन में सभी नए प्राध्यापकों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आगाज स्टाफ समिति के सचिव डॉ. सत्यपाल द्वारा स्वागत संबोधन व सभी प्राध्यापकों के औपचारिक परिचय के साथ हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय स्टाफ यूनियन के प्रधान प्रो. सुरेंद्र कुमार ने नवनियुक्त प्राध्यापकों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी पहलुओं से रूबरू करवाया। कार्यक्रम के दौरान मंच का सफल संचालन डॉ. साक्षी मेहता ने किया। सभी स्टाफ़ सदस्यों ने नव-नियुक्त प्राध्यापकों को बधाई दी। अंत में जलपान ग्रहण के साथ समारोह का समापन हुआ।

WhatsApp Group Join Now