राष्ट्रीय सम्मेलन “एएमसेट-2026” का आयोजन 28-29 अप्रैल को सीडीएलयू, सिरसा में
National Conference “AMSET-2026” to be organised on 28-29 April at CDLU, Sirsa
सिरसा, 27 अप्रैल। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा के भौतिकी विभाग द्वारा 28 व 29 अप्रैल, 2026 को “एडवांसेज इन मटेरियल साइंस एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (AMSET-2026)” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राममेहर सिंह ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे से होगा।विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार दिशा निर्देशन में यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है।
कुलगुरु इस सम्मेलन के मुख्य संरक्षक हैं वहीं, सीडीएलयू के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. मनीष के. कश्यप समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. पी.के. आहलूवालिया होंगे, जबकि समापन सत्र में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी , नई दिल्ली के प्रो. गुलशन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।यह सम्मेलन विश्वविद्यालय के एमपी हॉल, ऑडिटोरियम, सीडीएलयू, सिरसा में आयोजित किया जाएगा।
प्रोफेसर राममेहर सिंह ने बताया की सम्मेलन का उद्देश्य मटेरियल साइंस और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, नवाचार और तकनीकी विकास पर विचार-विमर्श करना है। इसके माध्यम से देशभर के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे अपने शोध कार्यों और अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि भौतिकी विभाग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन से वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को नवीनतम तकनीकी प्रवृत्तियों से अवगत होने का अवसर प्राप्त होगा।
