home page

राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में कांस्य पदक विजेता रुद्राक्ष का सिरसा में होगा नागरिक अभिनंदन, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

 | 
National-level karate bronze medalist Rudraksh to be felicitated in Sirsa; CM Nayab Singh Saini extends congratulations

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में कांस्य पदक विजेता सेठ सागरमल सुराणा जैन स्कूल, सिरसा के विद्यार्थी रूद्राक्ष के सम्मान में 13 अगस्त को स्कूल में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। मक्खन लाल गोयल अध्यक्ष, सेठ सागरमल सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट, सिरसा व रेणु बाला प्राचार्या सेठ सागरमल सुराणा जैन स्कूल, सिरसा ने संयुक्त रूप से बताया कि स्कूल के कक्षा द्वितीय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी रुद्राक्ष पुत्र दीपक कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आॅल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं सिरसा जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से लगभग 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सभी बच्चों से मिले और रुद्राक्ष की इस शानदार उपलब्धि के साथ-साथ सभी बच्चों से मिलकर चंडीगढ़ में बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की, जो विद्यालय एवं सिरसा जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के सम्मान एवं विद्यार्थी के उत्साहवर्धन हेतु विद्यालय द्वारा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष के सम्मान में प्र्रात: 9:00 बजे दिल्ली पुल से सम्मान जुलूस प्रारंभ होकर होगा, जोकि सिरसा के विभिन्न प्रमुख बाजारों से होते हुए भादरा बाजार स्थित जैन स्कूल में पहुंचेगा। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे  अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस गौरवपूर्ण अवसर की शोभा बढ़ाएं तथा हमारे होनहार खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करें।

WhatsApp Group Join Now