home page

हरियाणा में पुलिस से नौनी राणा गैंग शूटर की मुठभेड़, भागते समय पुल से कूदते ही टूटा पैर, गिरफ्तार

 | 
 हरियाणा में पुलिस से नौनी राणा गैंग शूटर की मुठभेड़, भागते समय पुल से कूदते ही टूटा पैर, गिरफ्तार 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में यमुनानगर से हैं। जिला की अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच सोमवार देर रात्रि को मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भागते एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका टांग टूट गई। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण कुख्यात नौनी राणा गैंग का शूटर है और गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करता था। 

बताया जा रहा है कि जिला अपराध शाखा-1 यमुनानगर की टीम को गुप्त सूचना मिली। पता चला कि अरुण पुत्र राजबीर, निवासी खेड़ा मोहल्ला जगाधरी, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सियालबा कन्हाड़ी कला रोड की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। 

इसके बाद जैसे ही जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। भागते समय आरोपी सियालबा रोड स्थित अंडरपास की दीवार फांदते हुए पुल से नीचे कूद गया, इससे उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। घायल आरोपी को एंबुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। थाना छप्पर पुलिस भी पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। 

WhatsApp Group Join Now