home page

आज से नौतपा खत्म, हरियाणा प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में होगा बदलाव; बरसात का अलर्ट

 | 
Nautapa ends today, a western disturbance will alter the weather in Haryana; a rain alert has been issued
mahendra india news, new delhi

नौतपा आज मंगलवार यानि 2 जून को खत्म हो जाएंगे। नौतपा खत्म होते ही हरियाणा प्रदेश मेेंं एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


हरियाणा राज्य में  लगातार 2 पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। 

्र
जिसके आंशिक प्रभाव से 2 जून रात्रि  से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना  बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।