home page

गोगामेडी मेले में खेड़ी गांव का नवाब झोटा बना चैंपियन, जिसकी कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

 | 
Î×êð

mahendra india news, new delhi

हरियाणा की सीमा के साथ लगते गोगामेडी में पशु मेले में इस बार एक झोटा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव खेड़ी के मुर्रा नस्ल के झोटे नवाब की। इस झोटे का नाम उसके मालिक अशोक साहु ने नवाब रखा है। नवाब अपनी शानदार बनावट, ऊंचे कद और बेहतरीन नस्लीय गुणों के कारण यह झोटा प्रदर्शनी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 

Î×êð

 नवाब’ ने इस मेले में प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। गोगामेडी चैंपियन का खिताब मिला, जिसके लिए 15 हजार सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसकी उपलब्धियों की सराहना मेले में आए लोगों व मेला प्रबंध कमेटी के आयोजकों ने की। 

इस झोटे की कीमत ने भी लोगों को हैरान कर दिया है। इसकी अनुमानित कीमत चार माह पहले लगभग करीबन 8 लाख रुपये लगाई। मगर मालिक ने किसी भी कीमत पर बेचने से इंकार कर दिया, गांव खेड़ी के पशु पालक अशोक कुमार ने बताया कि जब यह दो साल का था, तब पंजाब के मोगा से खरीदकर लाया था। यह झज्जर जिला के शेरयां में आयोजित पशु प्रतियोगिताओं में दूसरे स्थान पर रह चुका है। यही वजह है कि इसे देखने के लिए विभिन्न राज्यों के पशुपालक देखने के लिए आते हैे। 

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि अब यह पांच साल का हो चुका है। ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले मुर्रा झोटा का सीमन देशभर में अत्यधिक मांग में रहता है। इससे किसानों को नस्ल सुधार में मदद मिलती है और उनकी आय में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि इस झोटे की मां भी रिकॉर्ड दूध दे चुकी है। उसकी मां ने 24 किलो 650 ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान पर रह चुकी है।