रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एयरफोर्स स्कूल की नायरा ने जीता गोल्ड
mahendra india news, new delhi
सिरसा। एयरफोर्स स्कूल, सिरसा की छात्रा नायरा ने जिला स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में अंडर-6 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल जीतकर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। स्कूल प्रिंसीपल अंजूरानी ने नायरा व उसके अभिभावकों को स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए बताया कि द विज्डम स्कूल में आयोजित इस जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लिया।
अंडर-6 आयु वर्ग में स्कूल की छात्रा नायरा ने अपने कला कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैैडल जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी अपना महत्व है, खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से परिपक्व बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। प्रिंसीपल ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में कंपीटिशन की भावना भी बढ़ती है और वे हर बार नए जोश के साथ आगे बढ़ते हैं।
प्रिंसीपल अंजू रानी ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में प्रशिक्षित कोचिज द्वारा विद्यार्थियों को सभी खेलों में पारंगत बनाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकें।
