home page

एनसीएम स्कूल कागदाना ने एक बार फिर बाजी मारी, कक्षा दसवीं का 100 फीसद परिणाम रहा

 | 
NCM School Kagadana once again emerged victorious with 100% result in Class 10th
mahendra india news, new delhi                                              

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें गांव कागदाना के एनसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 94 बच्चों ने कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा दी। स्कूली स्तर पर दिव्या पुत्री संदीप कुमार गांव गिगोरानी ने 478 (95.6 फीसद) अंक प्राप्त करके प्रथम रही, हर्षित पुत्र सोनू राम कांगदाना ने 476 (95.2फीसद) अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया व मानवी पुत्री भूप सिंह, गिगोरानी ने 475 (95 फीसद)अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। 90 फीसद से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 18 बच्चे व 80 फीसद से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 37 बच्चे रहे। 


इस अवसर पर हृष्टरू स्कूल परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। स्कूल के प्राचार्य संजीव पूनिया व प्रबंधक कमेटी ने कहा कि ये बच्चों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। परीक्षा परिणाम में बच्चों ने साबित कर दिया है कि मेहनत करके कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सभी बच्चों पर गर्व है और बच्चे हमेशा उन्नति करते रहें। इसके साथ साथ सभी स्टॉफ मेंबर को अच्छी मेहनत करके बेहतर परीक्षा परिणाम देने पर बधाई दी।