एनईपी भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने का काम करेगी: डीईओ सुनीता साईं
mahendra india news, new delhi
सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में डाइट डिंग के तत्वावधान में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्या डा. विजय लक्ष्मी के निर्देशानुसार एवं आईएफआईसी विंग प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता एवं कॉर्डिनेटर डा.विनोद कुमार एवम् सचिव डा. राकेश मोहन की देखरेख में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन हेतु विद्यालय मुखियाओं के लिए रोड मैप विषय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड, सिरसा में चल रहे तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट प्राचार्या डा. विजय लक्ष्मी एवम् जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने बतौर मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
डा. विजय लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाली यह दूरदर्शी शिक्षा नीति छात्र/केंद्रित, समग्र एवं कौशल आधारित सीखने की प्रक्रिया को अधिक लचीला एवं रोचक बनाते हुए विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, मानवीय मूल्य और जीवन-कौशल विकसित करने का काम करेगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने अपने संबोधन में कहा कि एनईपी 2020 सभी को गुणवत्तापूर्ण, समान और कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने का काम करेगी।
बीईओ कृष्ण कुमार ने कहा कि विद्यालय मुखियाओं का कुशल नेतृत्व राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक सिद्ध होगा। इसी दौरान सर्टिफाइड लाइफ कोच एवं एन एल पी कोच भानु गुप्ता, सीआरडीएवी कन्या शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रणजीत सिंह, प्रवक्ता नवीन सिंगला, डाइट प्रवक्ता राकेश मोहन एवं डा. विनोद कुमार ने बतौर संसाधन व्यक्ति शिरकत किया। इस मौके पर सिरसा जिले के भिन्न-भिन्न विद्यालयों से आए हुए प्राचार्यगण एवं मुख्याध्यापकगण उपस्थित रहे।
-यह प्रशिक्षण विद्यालय मुखियाओं में शैक्षिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा, जिससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण बनेगा।
-सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा
