home page

कभी भी भूलकर न करें इन 5 वस्तुओं का सेवन, नहीं तो हो जाएगी हड्डियां अंदर से हो जाएंगी खोखली

जानिए सेहत से बड़ा राज, जो आपके लिए बहुत ही फायदेंमंद है
 | 
जानिए सेहत से बड़ा राज, जो आपके लिए बहुत ही फायदेंमंद है

mahendra india news, new delhi

आज के समय में सेहत पर ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो गया। बॉडी में सबसे हड्डियां एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शरीर को सहारा देती ही नहीं हमें खड़े रहने में मदद करती हैं, हड्डियां लगातार टूटती और बनती रहती हैं।  

आपको बता दें कि जब हम बढ़ रहे होते हैं तो हड्डियां बनने की प्रक्रिया तेज होती है।  लेकिन आयु बढ़ने के साथ यह प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है,  इसी कारण से, आयु बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ वस्तु ऐसी हैं जो हड्डियों को कमजोर करती हैं। 


आपको बता दें कि इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। सोडा में कैफीन और फॉस्फोरिक एसिड होता है। यह दोनों तत्व हड्डियों से कैल्शियम को खींचते हैं। इससे हमारी हड्डियां कमजोर होती है। सोडा के अतिरिक्त अन्य चीनी रिच ड्रिंक जैसे जूस, कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक भी हड्डियों को कमजोर करते हैं। इन पेयों में भी कैफीन और फॉस्फोरिक एसिड होता है। 


आपको बता दें कि जंक फूड में कैलोरी, फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। लेकिन इसमें पोषक तत्वों की कमी होती है। जंक फूड का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

आपको ये भी बता दें कि कैफीन मूत्रवर्धक है, इसका अर्थ है कि यह शरीर से पानी को बाहर निकालता है, इससे हड्डियों में कैल्शियम का लेवल कम हो सकता है। बता दें कि शराब का सेवन करने से भी हड्डियों को नुकसान पहुंचता है, शराब का सेवन करने से हड्डियों से कैल्शियम का अवशोषण कम हो जाता है। 

WhatsApp Group Join Now