हरियाणा प्रदेश में कृषि फीडरों के लिए नया बिजली आपूर्ति शेड्यूल जारी, आज से लागू, इतने घंटे मिलेगी किसानों को इलेक्ट्रिसिटी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में किसानों के लिए इलेक्ट्रिसिटी के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश में कृषि कार्यों के लिए बिजली आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से यूएचबीवीएन (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) और डीएचबीवीएन (दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ) ने कृषि फीडरों के लिए नया पीआरएम (विद्युत नियामक प्रबंधन) शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह नया शेड्यूल आज रविवार यानि 21 जून 2026 की मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा।
रोजाना 8 घंटे होगी बिजली की सप्लाई
आपको बता दें कि निगमों के मुताबिक सभी कृषि फीडर समूहों को प्रतिदिन 8 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। बिना पाबंदी वाले क्षेत्रों में एकल समूह को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली मिलेगी। जिन क्षेत्रों में कुछ पाबंदियां हैं, वहां 2 समूह बनाए गए हैं और उन्हें अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
इसी के साथ साथ ही सभी अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता को निर्देशित किया गया है कि इस शेड्यूल की जानकारी सभी उपकेंद्रों, शिकायत केंद्रों और आमजन तक वक्त पर पहुंचाई जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
