इरा-2 संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी गठित, चमन लाल गर्ग अध्यक्ष, विजय कुमार डोडा सचिव व सुनील कुमार डब्बू बने खजांची
mahendra india news, new delhi
इरा-2 संघर्ष समिति, सिरसा की एक मीटिंग इरा-2, सिरसा में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता चमन लाल गर्ग ने की। इस मौके पर सर्वप्रथम संघर्ष समिति का विस्तार किया गया, जिसमें चमन लाल गर्ग को अध्यक्ष, विजय कुमार डोडा सचिव व सुनील कुमार डब्बू का खजांची पद के लिए नाम प्रस्तावित किया, जिसका सर्वसम्मति के साथ सभी ने अनुमोदन किया।
सर्वसम्मति से तीनों पदों के लिए चमन लाल गर्ग अध्यक्ष, विजय कुमार डोडा को सचिव तथा सुनील कुमार डब्बू को खजांची नियुक्त कर दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष चमन लाल गर्ग ने कहा कि संघर्ष समिति की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी तन्मयता से निभाएंगे। मीटिंग में सब ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
इस मौके पर दीपक सतीजा, उमेश वर्मा, शीतल झूंथरा, राधाकृष्ण, किरण कांत शर्मा, चंद्र झूथरा, दीपक गोगिया, विकास गुप्ता, अभिनीत बजाज, डा. विमलेश गुप्ता, डा. सुरेश धींगड़ा, प्रदीप मेहता, सेवानिवृत्त एसडीओ सुरेश धींगड़ा, अमृतपाल, प्रदीप मेहता, पंकज मेहता सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।
