home page

लायंस क्लब सिरसा डायमंड की नई कार्यकारिणी गठित, एडवोकेट सोम प्रकाश बिश्नोई बने अध्यक्ष

 | 
New executive committee of Lions Club Sirsa Diamond formed; Advocate Som Prakash Bishnoi becomes President

Mahendra india news, new delhi
लायंस क्लब सिरसा डायमंड की बैठक क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन होशियार चंद शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर हवेली में आयोजित की गई। बैठक में क्लब के पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए समाजसेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यकाल 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में क्लब के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट लायन सोम प्रकाश बिश्नोई, लायन कुलदीप गर्ग, लायन मंगत बंसल, लायन नरेंद्र शर्मा, लायन गुलशन बजाज, लायन सोनू डूमड़ा, लायन महेश शर्मा, लायन तरसेम सामा, लायन विजय गर्ग, लायन नितिन शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा गुरुग्राम से पटवारी ज्ञानचंद, लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार तथा डॉ. दीपक बिश्नोई विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।


बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट लायन सोम प्रकाश बिश्नोई को वर्ष 2026-27 के लिए क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रोफेसर लायन प्रमोद कंबोज को सचिव तथा लायन वीरेंद्र अरोड़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट सोम प्रकाश बिश्नोई ने दायित्व ग्रहण करने के बाद सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नए कार्यकाल के दौरान समाजहित में अधिक से अधिक सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे तथा जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


उन्होंने घोषणा की कि अपने नए कार्यकाल की शुरुआत एक अगस्त को पौधारोपण अभियान के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस अवसर पर क्लब की ओर से विशेष अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। बैठक में क्लब के सदस्यों ने नए अध्यक्ष एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आगामी वर्ष में समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now