home page

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से आज से नई उड़ानें शुरू, यहां के लिए मिलेंगी नियमित सेवाएं; देखे टाइम टेबल शेड्यूल

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
HARYANA प्रदेश के हिसार में एयरपोर्ट से नई उड़ानें भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे लोगों को अब बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से आज गुरुवार को नये शेड्यूल के साथ विमान उड़ान भरेंगे। आज वीरवार यानि 16 अप्रैल से सप्ताह में 6 दिन अलग- अलग रूटों पर दिल्ली समेत जयपुर, चंडीगढ़ व अयोध्या के लिए उड़ानें संचालित होंगी।

आपको बता दें कि एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से जारी इस शेड्यूल के मुताबिक वीरवार को जयपुर से हिसार के लिए विमान दोपहर 1:40 बजे पहुंचेगा, जबकि हिसार से जयपुर के लिए उड़ान दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी। यह शेड्यूल 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस नये शेड्यूल में सप्ताह में 6 दिन हिसार से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर की विमानों की सेवाएं यात्रियों को मिलेंगी। हर शहर के लिए सप्ताह में 2 बार निर्धारित दिन पर विमान सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यात्रियों को उड़ानों की बहाली से राहत
आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से मौसम व अन्य कारण के चलते जयपुर, दिल्ली और अयोध्या के लिए हवाई सेवाएं बीच-बीच में बाधित थी। खासतौर पर जयपुर रूट की उड़ानें कुछ वक्त के लिए बंद कर दी गई थी। अब नये शेड्यूल के लागू होने के साथ ही हिसार से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए निर्धारित समय-सारिणी के मुताबिक उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी। यात्रियों को सप्ताह में 6 दिन इन सेवाओं का फायदा मिलता रहेगा। 

WhatsApp Group Join Now

Route-wise flight schedule
Delhi-Ayodhya route (Friday and Sunday)
Delhi to Hisar: Departure at 10:55 am, arrival at 11:40 am
Hisar to Ayodhya: Departure at 12:05 pm, arrival at 2:05 pm
Ayodhya to Hisar: Departure at 2:30 pm, arrival at 4:30 pm
Hisar to Delhi: Departure at 4:55 pm, arrival at 5:40 pm

Chandigarh Route (Monday and Wednesday)
Delhi to Hisar via Chandigarh: Departure at 01:50 PM, Arrival at 04:05 PM
Hisar to Chandigarh: Departure at 04:30 PM, Arrival at 05:15 PM
Jaipur-Kullu Route (Tuesday and Thursday)
Jaipur (via Kullu) to Hisar: Departure at 01:40 PM, Arrival at 02:40 PM
Hisar to Jaipur: Departure at 03:05 PM, Arrival at 04:05 PM