home page

80 गांवों की जमीन पर बसेगा नये नोएडा, जमीन अधिग्रहण दीपावली के बाद शुरू होगा, किसानों ने दी सहमति

 | 
New Noida' will be established on land spanning 80 villages; land acquisition will begin after Diwali, with farmers having given their consent

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर नया नोएडा बसेगा, इसके लिए दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) के रूप में विकसित होने वाले ‘नया नोएडा’ में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। जानकारी के अनुसार भूमि अधिग्रहण का कार्य दीपावली के बाद शुरू किया जाएगा।  गौरतलब है कि नये नोएडा का मास्टर प्लान 209.11 वर्ग किलोमीटर यानी 20,911.29 हेक्टेयर क्षेत्र में तैयार किया गया है। इसमें 80 गांवों की जमीन शामिल होगी और शहर की अनुमानित आबादी करीब छह लाख रखी गई है।

विकास 4 चरणों में होगा। प्रथम चरण में वर्ष 2027 तक 3,165 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जाएगा। द्वितीय चरण में 2027 से 2032 तक 3,798 हेक्टेयर, तृतीय चरण में 2032 से 2037 तक 5,908 हेक्टेयर और चौथे चरण में 2037 से 2041 तक 8,230 हेक्टेयर क्षेत्र का विकास प्रस्तावित है।


जानकारी के अनुसार पता चला है कि अभी तक 361 किसान आपसी सहमति से अपनी भूमि देने के लिए तैयार हो चुके हैं। सहमति और अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के लिए 3 स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं। यहां 5 लेखपालों की टीम किसानों से संबंधित दस्तावेज और सहमति पत्र ले रही है।

WhatsApp Group Join Now

बताया जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण की समीक्षा के दौरान प्राधिकरण ने अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जमीन की मुआवजा दरें भी तय हो चुकी हैं। जमीन अधिग्रहण के साथ नये नोएडा’ में अवैध निर्माण और अतिक्रमण रोकने की तैयारी भी की जा रही है।

इसके लिए प्राधिकरण ने 11, 12 और 14 नाम से 3 नये सर्किल बनाए हैं। सर्किल-11 की जिम्मेदारी महाप्रबंधक एसपी सिंह को दी गई है। सर्किल-12 और 14 का कार्य महाप्रबंधक एके अरोड़ा को सौंपा गया है। इन सर्किलों में जल्द वरिष्ठ प्रबंधकों और प्रबंधकों की तैनाती की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आपसी सहमति से जमीन लेने के लिए मुआवजा नीति तय की है। प्रथम व द्वितीय चरण में भूमि देने वाले किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की व्यवस्था के अनुसार मुआवजा और छह प्रतिशत आबादी भूखंड मिलेगा।

तृतीय और चौथे चरण में जमीन देने वाले किसानों को यमुना प्राधिकरण की व्यवस्था के मुताबिक मुआवजे के साथ सात प्रतिशत आबादी भूखंड दिया जाएगा।

पुष्पराज सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि नये नोएडा’ में प्रथम चरण की समय सीमा समीप आने के कारण भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है। दीपावली के तुरंत बाद किसानों से सहमति के आधार पर भूमि लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।