अखिल भारतीय सेवा संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित
mahendra india news, new delhi
सिरसा से प्रांतीय महासचिव बने आकाश सैन, सेवा और समर्पण की नई दिशा में एक नया कदम
सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ की वर्ष 2026-27 के लिए नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा केवल एक संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज उत्थान के नए संकल्प का प्रतीक है। प्रांतीय कार्यकारिणी ने राजेंद्र सपरा को संरक्षक, महेंद्र सेतिया को प्रांतीय अध्यक्ष, आकाश सैन को प्रांतीय महासचिव और संदीप भाटिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल ने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि जब जिम्मेदारी सेवा के भाव से जुड़ जाती है, तो वह पद नहीं, एक साधना बन जाती है। आज संगठन ने जिन कर्मठ और समर्पित साथियों को दायित्व सौंपा है, वे केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन के वाहक हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आकाश सैन सहित पूरी टीम अपने कर्म, निष्ठा और सकारात्मक सोच से न केवल संगठन को सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज में नई प्रेरणा का संचार करेगी।
प्रांतीय अध्यक्ष मोहिंदर सेतिया ने अपने संदेश में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह केवल एक पद नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा के कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा देंगे। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले और गांव तक संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से पहुंचाया जाए तथा युवाओं को अधिक से अधिक जोड़कर सेवा कार्यों को व्यापक बनाया जाए।
नवनियुक महासचिव आकाश सैन ने कहा कि मैं अखिल भारतीय सेवा संघ के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हंू, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। मैं संकल्प लेता हूं कि संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। आप सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और साथियों के सहयोग से हम मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। नवगठित कार्यकारिणी के गठन पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. योगेश विधानी, विनोद धवन, प्रमोद सचदेवा, मुकेश वर्मा, संजीव मेहता, गुरदयाल मेहता, चेतन मेहता, शाखा अध्यक्ष सूरज बंसल, अशोक चाचान सहित सभी सदस्यों ने आकाश सैन की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं,
सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि यह नई टीम केवल संगठन नहीं,7 बल्कि समाज में सेवा की नई मिसाल स्थापित करेगी। यह नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि जब संकल्प मजबूत हो, तो हर व्यक्ति समाज के लिए परिवर्तन का माध्यम बन सकता है।
