home page

पीएम आवास योजना के तहत नए ग्रामीण सर्वे शुरू, मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रुपए

 | 
New rural survey begins under PM Awas Yojana, will get Rs 1 lakh 20 thousand
 mahendra india news, new delhi

केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे आमजन को फायदा मिल सके। इसी कड़ी में देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी के निर्देशानुसार पीएम आवास योजना के अंतर्गत 2025 की शुरुआत में आवास योजना के सर्वे का कार्य शुरू करवाया गया था। इस स्कीम का यह सर्वे मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत परिवारों के लिए किया गया है।

शहर से दूर गांव के क्षेत्र में रहने वाले ऐसे परिवार, जो गरीबी रेखा या उससे नीचे के स्तर के हैं परंतु अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा नहीं मिल सका है, उन सभी व्यक्तियों के सर्वे फॉर्म भरवाए गए है, उनके लिए उनकी पात्रता के आधार पर फायदा भी दिया जाने वाला है।

बताया जा रहा है कि पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वे का कार्य पांच माह के भीतर पूरा करवाया गया है जिसके अंतर्गत लगभग लाखों की संख्या में ग्रामीण परिवारों ने अपने सर्वे फॉर्म भरे हैं और आवास के दावेदार हुए हैं।


बीजेपी की केंद्र सरकार के द्वारा पीएम आवास स्कीम में ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार की प्रक्रिया को अपनाया गया है ताकि ग्रामीण व्यक्ति जिस भी सुविधा को सरल मानते हैं उसी प्रकार से अपने सर्वे फॉर्म कंप्लीट कर पाए।

WhatsApp Group Join Now

पीएम आवास योजना में ऑनलाइन सर्वे फॉर्म आवास प्लस एप्लीकेशन के माध्यम से पूरे किए गए हैं इसके अलावा ऑफलाइन सर्वे सचिव एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करके पूरे करवाए गए है।

पीएम आवास योजना के अंतर्गत करवाए गए ग्रामीण सर्वे में ग्रामीण परिवारों के निम्न पात्रता मापदंडों को अग्रसर रखा गया है:-
आपको बता दें कि सर्वे फॉर्म भरने के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले परिवारों के लिए ही पात्रता दी गई है।
ऐसे परिवार जिनके लिए योजना की शुरुआत से लेकर अभी तक लाभ न मिला हो।


आवेदक व्यक्ति परिवार समेत अभी भी कच्चे घरों में निवास कर रहे हो।
परिवार के मुखिया के नाम पर कोई अधिक संपत्ति या परमानेंट आए का साधन न हो।
वे राशन कार्ड धारक हो तथा गरीबी रेखा से नीचे के अंतर्गत आते हो।
पीएम आवास स्कीम ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के सर्वे का कार्य इसलिए करवाया गया है क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक कई ऐसे परिवार है जो पात्र होने के बावजूद भी पीएम आवास योजना से वंचित रह गए हैं।

इस सर्वे का उद्देश्य केवल यही है कि देश के कोने-कोने तक पात्र परिवारों के लिए आवास योजना की सुविधा पहुंच पाए ताकि वह अपने परिवार समेत पक्के मकान में बिना किसी परेशानी के निवास कर सकें।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की विशेषताएं
पीएम आवास योजना का सर्वे देश के सभी प्रदेशों के ग्रामीण क्षेत्रों में करवाया गया है।
यह सर्वे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से किए हुए हैं।
केंद्र सरकार के द्वारा आवास योजना के सर्वे का कार्य बिल्कुल ही निशुल्क हुआ है।
यह सर्वे पीएम आवास योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए काफी कारगर साबित है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के बाद जारी होगी बेनिफिशियरी लिस्ट
जैसा कि हमने बताया है कि सरकारी कार्य प्रक्रिया के दौरान पीएम आवास योजना के ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के सर्वे का कार्य 2025 की शुरुआती पांच माह में पूरा करवाया गया है जिसके अंतर्गत लाखों परिवारों ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से अपने सर्वे फॉर्म जमा किए हैं।

सर्वे का कार्य पूर्ण रूप से कंप्लीट हो जाने के बाद अब सरकार के द्वारा अगले चरण में परिवारों की पात्रताओं के आधार पर बेनिफिशियरी लिस्ट जारी करवाई जा रही है। इस बेनेफिशियरी लिस्ट में जिन भी व्यक्तियों के नाम शामिल होते हैं उनके लिए आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 लिस्ट कैसे चेक करें?
पीएम आवास योजना के अंतर्गत करवाए गए ग्रामीण सर्वे के बाद जारी की गई बेनिफिशियरी लिस्ट निम्न प्रकार से चेक कर सकते हैं:-

पीएम आवास योजना ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करते हुए जाए और  के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
यहां से आगे पहुंचते हुए बेनिफिशियरी सेक्शन में जाना होगा।
अब यहां मिस रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा जिसे क्लिक करें और अपनी पूरी जानकारी को कंप्लीट करें।
अंत में कैप्चा कोड भर के सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से लिस्ट खुल जाएगी जहां से सर्वे के आधार पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।


आवास योजना में ये फायदा
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के लिए दो कमरों के पक्के मकान का निर्माण करवाने के लिए एक लाख ₹20000 तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।

आवास योजना में ग्रामीणों के लिए मजदूरी के तौर पर कितना पैसा मिलता है?
आवास योजना में ग्रामीणों के लिए मजदूरी के तौर पर ₹30000 अलग से दिए जाते हैं।

पीएम आवास सर्वे स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम आवास योजना का सर्वे स्टेटस ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं।