home page

गैस बुकिंग के लिए आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की जा रहीं सेवाएं; करना होगा यह जरूरी काम

 | 
New update on gas booking: services for these consumers are being discontinued; a necessary step must be taken
mahendra india news, new delhi

गैस सिलेंडर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करवाने के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी होगा। आपको बता दें कि पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति पहले से मौजूद है, वहां एलपीजी  कनेक्शन को निलंबित कर दिया जाएगा। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय के सख्त निर्देशों के बाद, पूर्ति विभाग ने ऐसे 50000 से अधिक उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को बंद करने की तैयारी कर ली है, इनके पास दोहरे कनेक्शन हैं। इस महत्वपूर्ण फैसले को उठाने के लिए, पीएनजी और एलपीजी दोनों के डेटाबेस का आधार कार्ड से मिलान किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को बंद किया जा सके और राजकीय योजनाओं का फायदा सही लाभार्थियों तक पहुंचे।


पूर्व में मंत्रालय ने ऐसे उपभोक्ताओं से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की अपील की थी, जिन्होंने ऐसा नहीं किया है, अब उनके एलपीजी कनेक्शन सीधे तौर पर निलंबित कर दिए जाएंगे। पूर्ति विभाग के अनुसार, एलपीजी कनेक्शन को पूरी तरह निरस्त करने के बजाय निलंबित किया जा रहा है। यदि भविष्य में उपभोक्ता को किसी कारणवश एलपीजी सिलिंडर की आवश्यकता पड़ती है, तो वे अपने निलंबित कनेक्शन को अस्थायी या स्थायी रूप से दोबारा बहाल भी करा सकेंगे।