home page

कुम्हारिया की बेटी निशु बैनीवाल ने राज्य स्तर पर चमकाया नाम, 11वीं हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

 | 
news
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कुम्हारिया की बेटी निशु बैनीवाल ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वीं हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। निशु की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 11वीं हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जोरा शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी, नाथूसरी चौपटा की शूटर निशु बैनीवाल पुत्री राजेश बैनीवाल ने 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर वूमेन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव कुम्हारिया में गर्व और उत्साह का माहौल है।

निशु की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता को लगातार बधाई देने के लिए रिश्तेदारों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का आना-जाना लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि निशु ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर जोरा शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संदीप देहड़ू (बिल्लू) और कोच प्रहलाद कासनियां ने निशु बैनीवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निशु की मेहनत और समर्पण का यह परिणाम है तथा आने वाले समय में वह और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

उन्होंने 50 मीटर फ्री पिस्टल कोच आदित्य साहू को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अकादमी के प्रशिक्षकों ने विश्वास जताया कि निशु भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

निशु बैनीवाल की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित किया है। गांव कुम्हारिया सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।