home page

राजस्थान जाने वाली नोहर फीडर नहर चौपटा क्षेत्र में टूटी, 300 एकड़ में जलभराव

 
Nohar feeder canal going to Rajasthan broke in Chaupata area, waterlogging in 300 acres
 | 
राजस्थान जाने वाली नोहर फीडर नहर चौपटा क्षेत्र में टूटी,।
 mahedra india news, new delhi 

नहराना हेड से राजस्थान जाने वाली नोहर फीडर नहर गांव माखोरानी के पास टूट गई। नहर टूटने से गांव माखोसरानी, दड़बा कलां व नहरांवाली के 300 एकड़ रकबा में जलभराव हो गया। इससे नरमा व धान की फसलों को नुकसान हुआ है। नहर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद नहर को नहराना हेड से नहर को बंद करवा गया। 


सुबह के समय अचानक टूट नहर 
नोहर फीडर नहर गांव माखोसरानी के पास बुधवार को सुबह करीबन 6 बजे अचानक टूट गई। इसके बाद नहर में करीबन 100 फीट कटाव हो गया। कटाव ज्यादा होने से पानी खेतों की तरफ तेजी से बढ़ने लगा। नहर टूटने की सूचना किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर को नहराना हेड से बंद करवा दिया गया। 

फसलों को पहले भी नुकसान 
चौपटा क्षेत्र के सेमग्रस्त गांवों में मानसून की अधिक बरसात होने से जलभराव के कारण फसलों को पहले भी नुकसान हो चुका है। अब जलभराव होने से अगली फसल बिजाई करने में किसानों को परेशानी आएगी। किसानों ने बताया कि दड़बा कलां, माखोसरानी व नहरांवाली में नहर टूटने से काफी नुकसान हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now


शेरांवाली नहर टूटने का भी खतरा
नहराना हेड से नोहर नहर फीडर को बंद कर दिया गया। इसके बाद शेरांवाली में पानी डाला गया। शेरांवाली नहर में कई जगह पर किसानों ने मोगे बंद कर रखे हैं। वहीं नहर कई जगह से क्षतिग्रस्त है। इससे शेरांवाली नहर टूटने का खतरा बन रहा है। 

सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह ने बताया कि नोहर फीडर नहर गांव माखोसरानी के पास बुधवार सुबह टूट गई। नहर में नहराना हेड से पानी बंद करवा दिया गया है। नहर में आए कटाव को जल्द ही बंद करवा दिया जाएगा।