पशुपालन के लिए अब बिना गारंटी के मिलेगा लोन, गाय-भैंस पालने वाले किसानों की चमकेगी किस्मत
पशुपालन करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। वैसे देखे तो खेती के साथ-साथ पशुपालन कमाई का एक बहुत बड़ा माध्यम बन गया है। अब सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम लेकर आई है. यह योजना बिल्कुल खेती वाले केसीसी की तरह काम करती है।
लेकिन इसका फोकस पूरी तरह से पशुपालकों पर है। आपको बता दें कि सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस कार्ड के माध्यम से ऋण लेने के लिए किसानों को अपनी जमीन या कोई कीमती सामान गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इस स्कीम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जान फूंकने और छोटे किसानों की किस्मत चमकाने के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो रही है.
पशुपालन विभाग के अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड की सबसे अच्छी बात इसकी कोलेटरल फ्री सुविधा है. यानी अगर आप एक लाख 60 लाख रुपये तक का लोन लेते हैं. तो आपको बैंक के पास गारंटी के तौर पर कुछ भी गिरवी नहीं रखना होगा. सरकार चाहती है कि जो किसान आर्थिक तंगी की वजह से नए पशु नहीं खरीद पाते या उनके चारे का इंतजाम नहीं कर पाते.
ब्याज दर पर अनुदान का फायदा
इस स्कीम के तहत मिलने वाला लोन न केवल आसान है. बल्कि बहुत ही सस्ता भी है. आमतौर पर बैंक इस पर 7 फीसद की दर से ब्याज लेते हैं. लेकिन अगर आप अपने लोन की किश्तें समय पर चुकाते हैं. तो केंद्र सरकार की तरफ से आपको 3 फीसद की अतिरिक्त छूट मिलती है. इसका मतलब है कि प्रभावी रूप से आपको सिर्फ 4 फीसद वार्षिक ब्याज देना होगा.
जो कि बाजार में मिलने वाले किसी भी अन्य पर्सनल या बिजनेस लोन से काफी कम है. यह ब्याज दर इतनी कम रखी गई है जिससे किसान बिना किसी भारी बोझ के अपने पशुपालन व्यवसाय को बढ़ा सकें और अपनी डेली इनकम में इजाफा कर सकें.
आवेदन की प्रोसेस
इस स्कीम के तहत पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना अब बहुत सरल हो गया है. इसके लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी या कमर्शियल बैंक में जाकर आवेदन करें। जरूरी दस्तावेजों की बात करें तो आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए. इसके अलावा बैंक आपसे पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र या उनके टैगिंग की जानकारी भी मांग सकता है।
बता दें कि इसके बाद फॉर्म भरने के बाद बैंक के अधिकारी आपके आवेदन की जांच करेंगे और सब कुछ सही पाए जाने पर आपका कार्ड इशू कर दिया जाएगा. एक बार कार्ड बन जाने के बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश लिमिट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
