home page

वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर NSUI का सिरसा में जोरदार विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

 | 
news

mahendra india news, new delhi

सिरसा,। ‘वोट चोरी’ के आरोपों, मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों तथा चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में NSUI द्वारा बुधवार को सिरसा के लघु सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI के युवा नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर के पुत्र आदिकर्ता माकन तंवर ने किया।

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदिकर्ता माकन तंवर ने कहा कि मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उनका उचित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठने वाले प्रत्येक सवाल का स्पष्ट जवाब मिलना जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि NSUI द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा उनके कार्यकाल में लिए गए चुनाव-संबंधी निर्णयों की व्यापक समीक्षा की मांग उठाई जा रही है।

आदिकर्ता माकन तंवर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए NSUI अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों, मतदाता अधिकारों, चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया लोकतंत्र की बुनियाद है और मतदाता सूचियों से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।