home page

हरियाणा में नर्सिंग अधिकारी दो घंटे की हड़ताल पर, माफी की मांग, रेणू भाटिया के बयान के खिलाफ देश भर का नर्सिंग स्टाफ

 | 
Nursing officers in Haryana on a two-hour strike demanding an apology; nursing staff across the country oppose Renu Bhatia's statement

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के नर्सिंग अधिकारियों ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की टिप्पणी और व्यवहार के विरोध में मंगलवार को हरियाणा प्रदेशभर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 2 घंटे की पेन-डाउन हड़ताल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद आज मंगलवार यानि 9 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। 

एसोसिएशन की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विनीता कुमारी ने सीएम नायब सैनी, स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं व सभी सिविल सर्जनों को भेजे पत्र में कहा है कि 7 जून को कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में  चिकितसक रेप मामले की जांच के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया की ओर से नर्सिंग अधिकारियों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की गई। इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि नर्सिंग स्टाफ पर अनुचित आरोप लगाए गए और पूरे नर्सिंग कैडर की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।


उन्होंने ने कहा कि संबंधित मामले में नर्सिंग अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं है और पूरे नर्सिंग समुदाय को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। संगठन ने मांग की है कि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से पूरे नर्सिंग कैडर से माफी मांगें। 

इस पत्र के मुताबिक इस विरोध के तहत 9 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हरियाणा के सभी जिला स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग अधिकारी पेन-डाउन हड़ताल करेंगे। संगठन ने इसे नर्सिंग समाज की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now