home page

नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का बहिष्कार

 | 
Nursing Officers Welfare Association boycotts model online transfer policy

mahendra india news, new delhi
 नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) का बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। नर्सिंग आॅफिसर यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि विभाग की ओर से जबरन कर्मचारियों पर आॅनलाइन ट्रांसफर की शर्तें थोपी जा रही है, जोकि उचित नहीं है। कर्मचारी इस निर्णय का विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि इस निर्णय को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए, अन्यथा वे आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाने पर मजबूर होंगे।


ये है प्रमुख मांगें:
नर्सिंग विभाग पर थोपी जा रही अन्यायपूर्ण मॉडल आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत वापस लिया जाए। नर्सिंग कर्मचारियों का लंबे समय से रूका हुआ वॉशिंग अलांऊस अविलंब जारी किया जाए। नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली दूसरे विभाग के कर्मचारियों से अलग है। अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ को दिन-रात्रि ड्यूटी देनी पड़ती है। इसी आधार पर संगठन ने नर्सिंग कैडर को आॅनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से अलग रखने की माुंग की है। रेशनेलाइजेशन के नाम पर रिक्त पदों को पोर्टल पर नहीं दर्शाया जाता। इस तरह से केपिंग कर रिक्त पदों की संख्या कम कर दी जाती है। नर्सिंग में 98 प्रतिशत से ज्यादा महिला कर्मचारी हैं, जो पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं विभिन्न शिफ्टों में प्रदान करती हैं। ट्रांसफर के नाम पर उन्हें दूसरी जगह दूर इलाकों में भेजना कर्मचारियों के साथ धोखा है।


ये दिया सुझाव:
उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि विभाग को चाहिए कि जो कर्मचारी ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, उनका ही ट्रांसफर किया जाए। इस मौके पर तालमेल कमेटी सिरसा के प्रधान अमित व सचिव विजय धींगड़ा
ने भी कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुए समर्थन दिया। एसकेएस से सचिव रमेश सैनी व ब्लॉक प्रधान ललित सोलंकी ने भी समर्थन दिया।

WhatsApp Group Join Now