home page

ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया ने शिवानी संग लिए सात फेरे, कौन हैं दीपक पूनिया की दुल्हन शिवानी?

 | 
कौन हैं दीपक पूनिया की दुल्हन शिवानी
mahendra india news, new delhi

ओलंपियन पहलवान व हरियाणा के झज्जर जिले के दीपक पूनिया ने शिवानी के साथ शादी रचाई है, उन्होंने मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को परिणय सूत्र में बंधे। पहलवान दीपक ने अपनी जीवन संगिनी शिवानी संग सात फेरे लिए। इस शादी समारोह के दौरान स्टेज पर वरमाला के वक्त दोनों पहलवान सरीखे अंदाज में दिखे। इस शादी समारोह के दौरान शिवानी ने वरमाला पहनाकर दीपक के पैर भी छुए।

आपको बता दें कि इससे पहले 2 फरवरी 2026 को झज्जर के धनखड़ फार्म हाउस में पहलवान दीपक पूनिया का लग्न टीका समारोह हुआ था। इस दौरान उन्होंने लग्न के तौर पर सिर्फ एक रुपये के चांदी का सिक्का लिया था। इससे पहले दीपक-शिवानी की सगाई 28 सितंबर 2025 को हुई थी।

ओंलपियन पहलवान दीपक पूनिया सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी के पद पर तैनात हैं। दीपक ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हैं। 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक और 2022 की एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं, 2019 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। बताया जा रहा है कि प्रो रेसलिंग लीग में महाराष्ट्र की टीम ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, हालांकि, अपनी शादी के कारण वह इस खेल में शामिल नहीं हो सके।

दीपक पूनिया के साथ शादी करने वाली शिवानी यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। वह आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं। शिवानी ने रोहतक के जाट कॉलेज से अंग्रेजी विषय में एमए किया है।