home page

अक्षय तृतीय के दिन आज इन प्रदेशों में चलेगी लू व आंधी, बरसात के लिए शुभ संकेत, एक दर्जन से अधिक प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ होगी बरसात

 | 
NEWS
 mahendra india news, new delhi

अक्षय तृतीय का पर्व देशभर में आज संडे यानि 19 अप्रैल 2026 को भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा राज्य में सोमवार यानि 20 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भारत के पूर्वी तट पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। 19-20 अप्रैल के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में; 19-22 अप्रैल के दौरान पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में; 21 और 22 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में; 18 और 19 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में; तथा 20 और 21 अप्रैल को झारखंड में लू चलने की प्रबल संभावना है।

हरियाणा प्रदेश की बात करें तो 19 व 20 अप्रैल को मौसम साफ व खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से घरों के अंदर रहने की सलाह दी। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान की एक तीव्र स्थिति बनी है, जो दिल्ली में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रही है। इसके प्रभाव से मध्यम बरसात होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा बिजली कडक़ने की संभावना है, जो अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकती है। मौसम कार्यालय ने इस संबंध में 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है।


 जम्मू-कश्मीर में 19-21 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में;  19 और 21 अप्रैल को असम और मेघालय में; तथा 19 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली कडक़ने और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है।

पंजाब में 19 अप्रैल को, गरज, बिजली और तेज हवाओं 30-40 द्मद्वश्चद्ध की रफ़्तार के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now